Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर हो गए हैं। कश्मीर के आईजीपी ने टाइम्स नेटवर्क से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि बाद में मुठभेड़ में शुरू हो गई, जो अंतिम खबर आने तक जारी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
