देश

Kulgam Encounter: कुलगाम के दो गांवों में सेना का ऑपरेशन जारी, पांच आतंकी ढेर; 2 जवान शहीद

Kulgam Encounter: सुरक्षा बलों को इलाके में लश्कर समूह के आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के गांव में पहुंचते ही गांव के एक घर में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Image

जम्मू- कश्मीर में आतंकियों का एनकाउंटर

KEY HIGHLIGHTS
  • कुलगाम में दो जगहों पर एनकाउंटर
  • सेना ने कई आतंकियों को किया ट्रैप
  • इलाज के दौरान घायल जवान शहीद

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को घेरे रखा है और ऑपरेशन चला रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 5 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन के दौरान 2 सैनिक भी शहीद हो गए है। अभी भी जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर एनकाउंटर जारी है।

कहां-कहां जारी है एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार, मोदरगाम में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने का पता चलने के बाद तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके अलावा कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद सेना ने दोनों जगहों पर आतंकियों को घेर लिया। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- "पुलिस और सुरक्षाबल कार्रवाई कर रहे हैं। अधिक ब्योरा बाद में साझा किया जाएगा।"

इलाज के दौरान जवान की मौत

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सेना के एक जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

हो चुके हैं कई मुठभेड़

इस इलाके में हाल के दिनों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। जम्मू और कश्मीर के विभिन्न जिलों में कई मुठभेड़ों हुईं हैं। पिछले महीने ही, सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंडोह इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें