देश

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मारे गए पांच माओवादी

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ में इस साल 139 नक्सली मारे जा चुके हैं।

Image

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल एनकाउंटर (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का एनकाउंटर
  • नारायणपुर जिले के कोहकामेटा में एनकाउंटर
  • हाल के दिनों में मारे गए दर्जनों नक्सली

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में पांच नक्सली मारे गए हैं।

कोहकामेटा में नक्सलियों का एनकाउंटर

नारायणपुर पुलिस ने इस एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने आगे बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

अभियान में कौन-कौन से बल शामिल

इस अभियान में विभिन्न जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अभियान रविवार को शुरू किया गया था।

मारे जा चुके 139 नक्सली

बता दें कि इस साल सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 139 नक्सली मारे जा चुके हैं। बस्तर संभाग में 136 नक्सली मारे गए, जिसमें सात जिले शामिल हैं, जबकि रायपुर संभाग के धमतरी जिले में दो अन्य मारे गए। ताजा मुठभेड़ वाला जिला नारायणपुर भी बस्तर संभाग में ही आता है। इससे पहले 15 जून को नारायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। हालांकि, मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान भी शहीद हो गया था। इससे पहले 5 जून को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे और 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर सात नक्सली मारे गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article