देश

वाराणसी के इस थाने में थानेदार की कुर्सी पर विराजमान हैं बाबा काल भैरव, निरीक्षण को नहीं आते IAS-IPS

इस थाने में कभी कोई IAS-ISP​ निरीक्षण करने नहीं आए। मान्यता है कि जिस थाने के कोतवाल ही बाबा काल भैरव हों, वहां का निरीक्षण कौन कर सकता है।

Image

यूपी के इस थाने में थानेदार की कुर्सी पर विराजमान हैं काल भैरव (फोटो- @_vatsalasingh)

यूपी के वाराणसी में एक ऐसा थाना है, जहां थानेदारा की कुर्सी पर आजतक कोई थानेदार नहीं बैठा है। यहां कभी आईएएस और आईपीएस भी निरीक्षण के लिए नहीं आता हैं। यह थाना सीधे बाबा काल भैरव के अंदर आता है, वही यहां के थानेदार हैं और थानेदार की कुर्सी पर भी वही बैठते हैं।

वाराणसी का विशेश्वरगंज स्थित कोतवाली थाने की है कहानी

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाराणसी के विशेश्वरगंज के कोतवाली थाने में बाबा काल भैरव पिछले कई सालों से कोतवाल की कुर्सी पर विराजमान हैं। बाबा काल भैरव ही पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते हैं। बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेने के बाद थाने के अधिकारी अगली कुर्सी पर बैठ जाते हैं।

कई सालों से चलती आ रही परंपरा

यहां यह परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है। जब भी कोई थानेदार यहां तैनाती के लिए आता था तो वह अपनी कुर्सी पर नहीं बैठता था। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव सदैव कोतवाल की कुर्सी पर विराजमान रहते हैं।

अधिकारी काल भैरव का लेते हैं आशीर्वाद

यह परंपरा कब से शुरू हुई, इसकी जानकारी ठीक से किसी के पास नहीं है। लेकिन माना जाता है कि यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। जब भी कोई अधिकारी यहां ड्यूटी ज्वाइन करता है तो बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर ही अपना काम शुरू करता है।

क्यों नहीं होता निरीक्षण

इस थाने में कभी कोई IAS-ISP निरीक्षण करने नहीं आए। मान्यता है कि जिस थाने के कोतवाल ही बाबा काल भैरव हों, वहां का निरीक्षण कौन कर सकता है। कहा जाता है कि एक बार एक अधिकारी ने निरीक्षण करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसी दिन उसका तबादला हो गया था, तब से सभी अधिकारी इस काम से दूरी ही बनाकर रखते हैं। थाने जाते हैं, लेकिन निरीक्षण नहीं करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!