देश

अस्पताल पहुंचने पर यातना से गुजरा कोलकाता रेप पीड़िता का परिवार, सुनाई आपबीती, शव दिखाने से पहले घंटों कराया इंतजार

Rape and Murder of Trainee Doctor: रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विंग के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने सबसे पहले पीड़ित परिवार को इस घटना के बारे में बताया। सुपरिटेंडेंट ने बताया कि उनकी बेटी ने अस्पताल परिसर में खुदकुशी की है। एक रिश्तेदार ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार कराया गया।

Image

न्याय और सुरक्षा की मांग करते डॉक्टर।

KEY HIGHLIGHTS
  • मामले में कोलकाता पुलिस ने एक 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
  • मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है, डॉक्टरों में बेहद गुस्सा है
  • इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है, टीएमसी भाजपा के निशाने पर है

Rape and Murder of Trainee Doctor: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एवं मर्डर केस में नई बातें सामने आई हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि अस्पताल ने उसके साथ भी बुरा बर्ताव किया। अस्पताल में पहुंचने पर उनकी यातना शुरू हो गई। परिवार का दावा है कि अस्पताल ने उन्हें सूचित किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और उसके शव को दिखाने से पहले उन्हें घंटों इंतजार करवाया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि मृतक डॉक्टर के पिता ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल से फोन आया तो वह समझ गए कि उनकी बेटी के साथ जरूर कुछ हुआ है।

हम न्याय की तो उम्मीद कर ही सकते हैं-पीड़ित पिता

डॉक्टर के पिता ने कहा, 'फोन आने पर मेरी पत्नी रोने लगीं। अस्पताल के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है और हमें तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। हमसे जो भी मिलने के लिए आ रहा हैं, हम उससे न्याय की मांग कर रहे हैं। हमारी लड़की नहीं लौटाई जा सकती लेकिन हम न्याय की उम्मीद तो कर ही सकते हैं।' रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विंग के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने सबसे पहले पीड़ित परिवार को इस घटना के बारे में बताया। सुपरिटेंडेंट ने बताया कि उनकी बेटी ने अस्पताल परिसर में खुदकुशी की है। एक रिश्तेदार ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार कराया गया।

पीड़िता के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था-रिश्तेदार

रिश्तेदार ने बताया, 'तीन घंटे इंतजार करने के बाद अस्पताल ने केवल पिता को अंदर जाने और शव देखने की इजाजत दी। पिता जब शव देखकर लौटे तो वे अपने साथ उसकी तस्वीर खींचकर लाए थे। डॉक्टर के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।' वहीं, अब इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक और चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम बुधवार को कोलकाता पहुंचेगी।

यौन उत्पीड़न के बाद डॉक्टर की हत्या

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इसमें कहा गया है कि पीड़िता की आंखों, मुंह और निजी अंगों से खून बह रहा था। उसके बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, और होठों पर भी चोटें लगीं थीं। कोलकाता पुलिस ने मामले में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह 2019 में एक नागरिक स्वयंसेवक के रूप में कोलकाता पुलिस में शामिल हुआ था। आरोपी एक प्रशिक्षित मुक्केबाज है और वह पिछले कुछ वर्षों में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के करीब आ गया था। इसके बाद उसे कोलकाता पुलिस कल्याण बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुलिस चौकी में तैनात कर दिया गया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'