देश

Jammu Kashmir: जम्मू के पटनीटॉप में सेना और आतंकियों बीच मुठभेड़ जारी, दोनों तरफ से हो रही फायरिंग

Jammu Kashmir: जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की संख्या चार हो सकती है।

Image

जम्मू के पटनीटॉप में सेना और आतंकियों बीच मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu Kashmir News: जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप की पहाडि़यों के निकट अकार के जंगलों में मंगलवार देर शाम को आतंकियों के समूह होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

आतंकियों को मार गिराने के लिए की गई घेराबंदी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की संख्या चार हो सकती है। आतंकियों का यह समूह बसंतगढ़ और किश्तवाड़ में मौजूद समूह से अलग है। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों के हाथ लगे आतंकियों के मददगारों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर ही घुसपैठ कर अलग-अलग जगहों पर छिपे बैठे आतंकियों को मार गिराने के लिए घेराबंदी की गई है।

वहीं ऊधमपुर के बसंतगढ़ में पिछले मंगलवार से चलाए जा रहे अभियान के बाद से आतंकी अब भी कब्रिस्तान के आसपास सुरक्षा बलों के घेरे में फंसे हैं। सुरक्षा बलों ने उनके बच निकल कर भागने के रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। मंगलवार को भी सुरक्षा बलों ने बसंतगढ़ में आतंकियों को खोजने के लिए अपना सर्च अभियान जारी रखा। वहीं, अनंतनाग में छिपे आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की संख्या पांच है और उनकी घेराबंदी का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

वहीं इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता भी मिली है। पुलिस ने बताया कि उसने गंडोह में तीन विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की ओर से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर डोडा, उधमपुर और कठुआ के ऊपरी इलाकों में हाल ही में घुसपैठ और बढ़ी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें