देश

Kolkata Gang Rape: कोलकाता गैंगरेप की जांच अब SIT के हवाले, पांच सदस्यीय टीम का गठन

Kolkata Gang Rape: कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले को लेकर ममता बनर्जी की सरकार सवालों के घेरे में है।

Image

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Kolkata Gang Rape: कोलकाता गैंगरेप केस की जांच अब एसआईटी के हवाले कर दी गई है। कोलकाता पुलिस ने विधि कॉलेज की छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व सहायक आयुक्त स्तर के एक अधिकारी करेंगे। अधिकारी ने कहा कि कथित अपराध की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई है। यह तुरंत अपनी जांच शुरू करेगी।

25 जून को छात्रा के साथ हुआ था गैंगरेप

दक्षिण कलकत्ता विधि महाविद्यालय की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को गार्ड रूम में संस्थान के एक पूर्व छात्र सहित तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह कॉलेज के गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article