देश

Kolkata Doctor Rape: FIMA ने आज देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का किया आह्वान, महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में बड़ा फैसला

Kolkata Doctor Rape: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशव्यापी ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का आह्वान किया है। एफआईएमए ने पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के विरोध में यह फैसला लिया है।

Image

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने किया देशव्यापी ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का आह्वान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kolkata Doctor Rape: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (PGT) डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में 13 अगस्त से देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है। बता दें, कोलकाता में हुए दुष्कर्म का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। अब कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (जार्ड) ने सोमवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला और हड़ताल की घोषणा करते हुए पारदर्शी जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे, पीड़िता के परिवार को पर्याप्त मुआवजा, केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन और देशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों में कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की मांग की।

जार्ड के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने कहा कि सभी ओपीडी, ऑपरेशन वार्ड की सेवाएं तत्काल बंद कर दी गई हैं। हालांकि, विरोध के दौरान आपातकालीन आवश्यक सेवाएं अप्रभावित रहेंगी। डॉ. सियोल ने कहा कि आम सभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, हम तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक सेवाएं बंद करने की घोषणा कर रहे हैं, जब तक कि हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। हड़ताल के कारण जयपुर के एसएमएस सरकारी अस्पताल और इससे जुड़े अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और अन्य वार्ड में काम प्रभावित रहेगा।

भारतीय चिकित्सा संघ ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र

बता दें, इस बीच कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय चिकित्सा संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस कड़ी में भारतीय चिकित्सा संघ ने पत्र के जरिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगें भी रखी है। आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपराध को संभव बनाने वाली स्थितियों की जांच करने और कार्यस्थल पर

महिला डॉक्टरों की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाने की मांग की है।

आज एक बार फिर आरोपियों से पूछताछ करेगी कोलकाता पुलिस

जानकारी के मुताबिक, चार डॉक्टर जिन्होंने उस रात को ओलंपिक देखते हुए पीड़ित डॉक्टर के साथ डिनर किया था और बलात्कार कर के उनकी हत्या कर दी। उन्हें आज फिर से कोलकाता पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इन चार डॉक्टरों के अलावा, एक नर्सिंग स्टाफ और दो अन्य जो उस समय उसी मंजिल पर देखे गए थे को आज एक बार फिर एक बार पूछताछ की जाएगी। वहीं आरजी कर अस्पताल के सहायक अधीक्षक और चेस्ट मेडिसिन विभाग के एचओडी को आज सुबह 11 बजे केपी के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article