देश

Who is Siddaramaiah: जानिए कौन हैं सिद्धारमैया जो फिर बनेंगे कर्नाटक के CM, पहले भी रहे हैं मुख्यमंत्री

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 18, 2023, 08:41 AM IST

Siddaramaiah Profile: सिद्धारमैया फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर मुहर लग चुकी है।

Image

सिद्धारमैया का कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनना काफी हद तक तय माना जा रहा है

Siddaramaiah Latest News: कर्नाटक (Karnataka) की सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में मतदाताओं ने दे दी है, कांग्रेस के लिए ये खासी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, मसला अब सीएम के चुनाव का है, राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) का और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) जो कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। लेकिन इस रेस में सिद्धारमैया आगे निकल गए। सूत्रों के मुताबिक वे अगले सीएम होंंगे। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 2023 मे कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीती हैं और वो सरकार बनाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 20 मई को शपथ ग्रहण होना है।

सिद्धारमैया साल 2013-18 तक रहे हैं कर्नाटक के CM

सिद्धारमैया साल 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाल चुके हैं, साल 2013 में मल्लिकार्जुन खरगे जो अभी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और तत्कालीन केंद्रीय श्रम मंत्री को पछाड़ते हुए सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने थे। सिद्दारमैया का जन्म 3 अगस्त 1947 को हुआ था वो एक भारतीय राजनेता हैं ,जनता दल (सेकुलर) के सदस्य के तौर पर वे दो बार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके है। सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और यह समुदाय राज्य में तीसरी सबसे बड़ी आबादी है।

ऐसा रहा है सिद्धारमैया का सियासी सफर

कांग्रेस विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले और काफी लंबे समय से 'जनता परिवार' से जुड़े रहे सिद्धारमैया 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, साल 2004 में खंडित जनादेश के बाद कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाई थी, जिसमें कांग्रेस नेता धर्म सिंह जहां सीएम बने थे वहीं सिद्धारमैया को डिप्टी सीएम बनाया गया था।

Siddaramaiah

Siddaramaiah

सिद्धारमैया ने 1983 में जीता पहला चुनाव

सिद्धारमैया 1983 में चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे इसके बाद उनकी जीत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा और इस सीट से वो पांच बार जीते।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!