देश

संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा में बड़ी अनहोनी टली, अगर साधारण की जगह होता जहरीला धुआं तो?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 13, 2023, 04:35 PM IST

आज जब लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी, तब दर्शक दीर्घा​ से दो लोग सांसदों के बैठने वाली जगह पर ​कूदे, वहां बेंच पर कूदते हुए आगे, इससे पहले की वो कुछ कर पाते, सांसदों और वहां मौजूद मार्शल ने पकड़ लिया।

Image

संसद की सुरक्षा में चूक के बाद सुरक्षा सख्त

लोकसभा में बुधवार को जो हुआ, वो आज तक नहीं हुआ था। 2001 में जब संसद पर हमला हुआ था, तब भी आतंकी सदन के अंदर नहीं घुस पाए थे, उन्हें बाहर ही मार गिराया गया था, लेकिन आज आरोपी न केवल सदन तक पहुंचे बल्कि सदन के अंदर धुएं वाला स्प्रे भी फैला दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने वाले 4 लोग थे, 2 संसद के अंदर और 2 संसद के बाहर।

क्या हुआ लोकसभा के अंदर

आज जब लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी, तब दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसदों के बैठने वाली जगह पर कूदे, वहां बेंच पर कूदते हुए आगे, इससे पहले की वो कुछ कर पाते, सांसदों और वहां मौजूद मार्शल ने पकड़ लिया। इसी बीच आरोपियों ने अपने जूतों में कुछ किया और फिर वहां धुआं फैलने लगा। लोकसभा के अंदर कुछ ही सेकेंड में पीला धुआं भर गया।

अगर होता जहरीला धुआं

घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने दोबारा जब कार्यवाही शुरू की तो कहा कि जो धुआं फैलाया गया था, वो साधारण था। लेकिन सोचिए जरा अगर यह धुआं जहरीला होता तो क्या होता? सदन के अंदर सांसद से लेकर मंत्री तक और संसद में कार्य करने वाले अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मौजूद थे। ऐसे में सदन के अंदर सुरक्षा में चूक एक बहुत ही गंभीर मामला है। यही कारण है कि पुलिस और सुरक्षाबलों के बड़े-बड़े अधिकारी घटना होने के तुरंत बाद संसद पहुंच गए हैं, जांच में जुटे हैं, जांच का मुआयना कर रहे हैं।

थी बड़ी तैयारी!

आरोपियों ने जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया है, उससे लग रहा है कि इसकी तैयारी वो काफी समय से कर रहे थे। दो आरोपियों ने जहां सदन के अंदर कूद कर धुआं फैलाया, वहीं दो संसद के बाहर हंगामा कर रहे थे, उनके पास से भी धुएं वाले स्प्रे मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन चारों का आपस में लिंक है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article