देश

Kisan Andolan: किसानों पर भड़का चंडीगढ़ हाईकोर्ट, कहा- 'तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कौन करता है?'

Chandigarh kisan andolan update today in hindi: चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एंव हरियाणा सरकारों को फटकार लगाते हुए किसानों को भी आड़े हाथों लिया। हाईकोर्ट ने कहा कि बड़े शर्म की बात है, आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं, कैसे माता-पिता हैं, बच्चों की आड़ में प्रदर्शन हो रहा है और वो भी हथियारों के साथ।

Image

हरियाणा सरकार ने दिखाई फोटो तो किसानों पर भड़का चंडीगढ़ हाईकोर्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chandigarh Court on Kisan Andolan: पंजाब एंव हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा राज्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में दोनो ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में होगी। सुनवाई के दौरान उस समय चंडीगढ़ हाइकोर्ट ने सख्त तेवर दिखाए, जब हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई किसानों की फोटो दिखाई। फोटो देख कर हाईकोर्ट ने किसान आंदोलन पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है, आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं, कैसे माता-पिता हैं, बच्चों की आड़ में प्रदर्शन हो रहा है और वो भी हथियारों के साथ। आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है। हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि आप लोग वहां कोई जंग करने जा रहे हैं, यह पंजाब का कल्चर नहीं है। आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे है जोकि काफी शर्मनाक है।

कोर्ट ने वकीलों को भी लगाई फटकार

चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने आंदोलन को शांतिपूर्वक बताने वाले वकीलों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि यहां खड़े होकर बोलना बहुत आसान है। क्या आप पटियाला की घटना भूल गए? जब एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया गया था। हाइकोर्ट ने कहा कि हाथों में तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कौन करता है?

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article