देश

क्या कांग्रेस, TMC, DMK को लगी महिलाओं की नजर? किरेन रीजीजू ने शेयर किया ये पोस्ट

Congress TMC DMK women support: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराने के प्रयासों को विफल करने के लिए कांग्रेस को महिला-विरोधी करार दिया था।

Image

क्या कांग्रेस, TMC, DMK को लगी महिलाओं की नजर? किरेन रीजीजू ने शेयर किया ये पोस्ट

Kiren Rijiju tweet women vote: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने एक पोस्ट किया। वह इससे ये बता रहे हैं कि जिस हिसाब से 4 मई यानी आज चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के रुझान आ रहे हैं, वह Congress, TMC, DMK जैसी पार्टियों द्वारा महिलाओं से किए गए पाप की याद दिलाता है। उन्होंने X पर लिखा, 'झालमुड़ी का झाल! #Jhalmuri, यह मुझे कांग्रेस, TMC, DMK और SP द्वारा भारत की महिलाओं के खिलाफ वोट देकर किए गए पाप की याद दिलाता है।'

उन्होंने अपना एक पुराना पोस्ट भी साथ में जोड़ा। जिसमें वह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने पाप किया।

क्या है मामला?

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराने के प्रयासों को विफल करने के लिए कांग्रेस को महिला-विरोधी करार दिया। रीजीजू ने कहा कि महिलाओं को निर्णय-निर्माण में उनका उचित स्थान दिलाने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।

बजट सत्र के समापन पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि यद्यपि सरकार और सत्तारूढ़ गठबंधन को इस बात का दुख है कि महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पारित नहीं हो सका, लेकिन वे इसे विफलता नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों को छीनने के बाद जश्न मना रही है, जिसके लिए देश की महिलाएं उन्हें करारा सबक सिखाएंगी। रीजीजू ने कहा, 'यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस महिला विरोधी है। उसे देश की महिलाओं के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा। विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को छीनने के बाद इसे जीत मान रहा है। लेकिन देश की महिलाएं उन्हें करारा सबक सिखाएंगी।'

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की 'महिला विरोधी मानसिकता' उजागर हो गई है, जो पार्टी के लिए एक काला धब्बा है। उन्होंने कहा, 'हमें दुख है, लेकिन हम इसे पार्टी और सरकार की विफलता नहीं मानते। उन्होंने देश की महिलाओं को ठेस पहुंचाई है। हम महिलाओं को सम्मान देना चाहते थे, उन्हें सशक्त बनाना चाहते थे…, हम ऐसा करना जारी रखेंगे।' रीजीजू ने कहा कि सरकार और सत्तारूढ़ गठबंधन ने विधेयक पारित कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें