देश

'NTA का नाम होना चाहिए...', नीट पेपर परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, पीएम मोदी से कर दी बड़ी अपील

NEET-UG 2026 Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने के बाद खान सर ने शिक्षा व्यवस्था और NTA पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का आत्मविश्वास टूट रहा है।

Image

NEET परीक्षा रद्द होने पर खान सर का बड़ा बयान

Photo : ANI

NEET-UG 2026 Exam Cancelled: परीक्षा रद्द होने के बाद पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बढ़ गई है। इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir)ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खान सर ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों का आत्मविश्वास टूट रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र कई साल मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन हर बार ऐसी घटनाओं से उनका भविष्य प्रभावित होता है।

साल 2024 के मामले का किया जिक्र

खान सर ने याद दिलाया कि साल 2024 में भी NEET परीक्षा को लेकर विवाद हुआ था और उस समय मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी। लेकिन अब तक कोई बड़ा नतीजा सामने नहीं आया। उनका कहना है कि इसी वजह से गलत काम करने वालों का हौसला बढ़ गया और फिर ऐसी घटना दोबारा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि पेपर लीक की जानकारी सबसे पहले छात्रों ने सरकार तक पहुंचाई। जबकि यह जिम्मेदारी सरकारी एजेंसियों की होनी चाहिए थी।

'नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी'

खान सर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि NTA पर अब छात्रों का भरोसा कम होता जा रहा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि NTA का नाम 'नेवर ट्रस्टेबल एजेंसी' होना चाहिए। खान सर ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराई जाए ताकि तय समय के अंदर कार्रवाई पूरी हो सके।

उन्होंने प्रधानमंत्री से भी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने की अपील की। खान सर का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा पूरी तरह खत्म हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article