देश

वीडियो:कनाडा में दिवाली पर खालिस्तानी समर्थकों का खलल,हरियाणा के छोरों ने दिया मुहतोड़ जवाब !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:36 PM IST

Diwali in Canada: कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। इसमें युवाओं का एक बड़ा तबका नौकरी और पढ़ाई के लिए वहां रहता है। ऐसे में जब दिवाली मनाने के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध जताया, तो उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया। और वह तिरंगा लहराते, भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा में दिवाली मनाने पहुंचे भारतीयों को खालिस्तान समर्थकों ने रोकने की कोशिश की।
  • मौजूद भारतीयों ने तिरंगा लेकर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरु कर दिए ।
  • खालिस्तान समर्थकों को खदेड़ने वाले ज्यादातर युवा हरियाणा के रहने वाले हैं।

Diwali in Canada: दिवाली के मौके पर कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खबर के अनुसार कनाडा में दिवाली मनाने पहुंचे भारतीयों को खालिस्तान समर्थकों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद भारतीयों ने तिरंगा लेकर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरु कर दिए और खालिस्तानी समर्थकों को खदेड़ दिया। सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है खालिस्तान समर्थकों को खदेड़ने वाले ज्यादातर युवा हरियाणा के रहने वाले हैं। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। इसमें युवाओं का एक बड़ा तबका नौकरी और पढ़ाई के लिए वहां रहता है। ऐसे में जब दिवाली मनाने के दौरान खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध जताया, तो उनका गुस्सा खुलकर सामने आ गया। और वह तिरंगा लहराते, भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगे।

पिछले कुछ समय से कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसके पहले भारत में हुए किसान आंदोलन के दौरान भी खालिस्तान समर्थकों की भूमिका सामने आई थी। हाल ही में कनाडा में खालिस्तान के समर्थन में एक जनमत संग्रह भी किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article