देश

Ketan Murder Case: जिस मामा-मामी ने तय करवाई थी सिया की शादी, आखिरकार उन्होंने तोड़ी चुप्पी; भांजी को लेकर मित्तल दंपत्ती ने क्या किए खुलासे?

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत मामले में जांच के दौरान नया मोड़ आया है। आरोपी सिया गोयल के मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि सिया इस तरह की घटना में शामिल हो सकती है। दोनों ने ही सिया और केतन के परिवारों की मुलाकात करवाई थी और शादी तय कराने में भूमिका निभाई थी।

Image

नरेंद्र मित्तल और रेनू मित्तल ने करवाई थी सिया-केतन की शादी फिक्स। AI IMAGE

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के बीच नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में आरोपी सिया गोयल के मामा नरेंद्र मित्तल और मामी रेनू मित्तल ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए हैं। दोनों ने कहा कि उन्हें अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी भांजी ऐसे किसी अपराध में शामिल हो सकती है। इसी दंपत्ती ने सिया और चेतन की शादी तय करवाई थी।

नरेंद्र और रेनू ने क्या कहा?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मित्तल और रेनू मित्तल ने ही दोनों परिवारों की मुलाकात करवाई थी और सिया व केतन के रिश्ते को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। बयान में उन्होंने कहा कि सिया और केतन दोनों ही शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार वाले थे।

नरेंद्र मित्तल ने कथित तौर पर पुलिस से कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि सिया ऐसा कुछ कर सकती है।” उन्होंने बताया कि वे सिया को बचपन से जानते हैं और परिवार को कभी इस तरह की आशंका नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, गोयल और अग्रवाल परिवार के बीच जनवरी 2026 में शादी की बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद फरवरी में सिया और केतन की सगाई हुई और नवंबर में शादी तय थी।

ट्रेकिंग के दौरान केतन की हुई मौत

यह मामला 18 जून को सामने आया था, जब पुणे के पास लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में केतन के परिवार ने सिया के व्यवहार पर सवाल उठाए, जिसके बाद पुलिस जांच तेज हुई। जांच से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि सिया गोयल कथित तौर पर चेतन चौधरी के साथ रिश्ते में थी और केतन को इस रिश्ते में बाधा मानती थी।

आरोप है कि ट्रेकिंग के दौरान सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया। पुलिस सूत्रों का यह भी दावा है कि पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर कहा कि शादी तोड़ने और परिवार का सामना करने के बजाय केतन को रास्ते से हटाना उसे आसान लगा।

'मेरी बेटी अगर दोषी है तो मिले सख्त सजा'

हालांकि, सिया के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अगर उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत