देश

Ketan Murder Case: अब खुलेगा केतन हत्याकांड का पूरा सच? फॉरेंसिक जांच के लिए चेतन की बाइक, हुडी और हेडफोन जब्त

Ketan Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में लोनावला पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई है।

Image

केतन अग्रवाल हत्याकांड

Photo : ANI

Ketan Murder Case: पुणे के मशहूर पर्यटन स्थल लोहागढ़ किले में हुए 26 वर्षीय युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Hatyakand) में लोनावला ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को पुलिस ने इस मामले के सह-आरोपी चेतन चौधरी की दोपहिया गाड़ी (बाइक) को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, चेतन ने वारदात के दिन इसी गाड़ी का इस्तेमाल पुणे से लोहागढ़ किले (lohagad fort case) तक जाने के लिए किया था।

इसके अलावा पुलिस ने घटना के वक्त आरोपी द्वारा पहनी गई हुडी और उसके हेडफोन को भी बरामद कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने जब्त की गई बाइक और कपड़ों की गहन जांच की है ताकि पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। इस बीच जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने इस केस की मुख्य आरोपी और मृतक केतन की मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता (प्रवीण गोयल और पूजा गोयल) को भी लोनावला पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ की है।

क्या है पूरा मामला?

शुरुआत में 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरकर मौत होने की खबर आई थी, जिसे बाद में हत्या का मामला पाया गया। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल फिलहाल शादी नहीं करना चाहती थी। वह अपने परिवार की तरफ से केतन के साथ शादी करने के भारी दबाव में थी।

इसी वजह से उसने अपने दोस्त चेतन चौधरी के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने सिया और चेतन दोनों को 23 जून को गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल 29 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट और उज्ज्वल निकम की एंट्री

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की मंजूरी दे दी है। देश के जाने-माने सरकारी वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को इस केस के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। यह फैसला केतन के पिता द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पुणे में मुलाकात कर जल्द न्याय की गुहार लगाने के बाद लिया गया।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें