देश

लिव-इन पार्टनर को अपनी बेटी से दुष्कर्म में की मदद, केरल की महिला को 40 साल की हुई जेल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 06:22 AM IST

तिरुवनंतपुरम स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी मां को मातृत्व के लिए अपमानजनक माना और अधिकतम सजा देने को उचित ठहराते हुए कहा कि वह किसी भी दया की पात्र नहीं है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Kerala News: केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महिला को अपने लिव-इन पार्टनर को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने में मदद करने के लिए 40 साल और 6 महीने के कठोर कारावास और 20,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वारदात के वक्त बेटी सात साल की थी। तिरुवनंतपुरम स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी मां को मातृत्व के लिए अपमानजनक माना और अधिकतम सजा देने को उचित ठहराते हुए कहा कि वह किसी भी दया की पात्र नहीं है।

7 साल की बच्ची से दरिंदगी

अदालत ने कहा कि अगर आरोपी जुर्माना नहीं चुकाएगी तो छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। ऐसे मामले जहां माताओं को POCSO (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) के मामलों में कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ता है, यह मामला बहुत दुर्लभ है। यह घटना मार्च 2018 और सितंबर 2019 के बीच हुई, जिस दौरान दोषी महिला अपने मानसिक रूप से बीमार पति से अलग होकर अपने पुरुष मित्र शिशुपालन के साथ रह रही थी, जो मामले का मुख्य आरोपी है। महिला की छोटी बेटी, जो उस समय 7 साल की थी, इस दंपति के साथ रहती थी।

बच्ची की मां ने कई बार की मदद

अदालत ने पाया कि शिशुपालन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे उसके निजी अंगों पर चोटें आईं। चौंकाने वाली बात यह है कि शिशुपालन ने 2018 और 2019 के दौरान बच्ची की मां की मिलीभगत से कई बार लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की 11 वर्षीय सौतेली बहन का भी आरोपी ने यौन उत्पीड़न किया। चुप रहने की धमकी देकर बच्चों को डराया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वे अपनी दादी के घर भाग गए।

मुख्य आरोपी कर चुका है आत्महत्या

खुलासे से घबराई दादी ने बच्चों को बाल गृह भेज दिया जहां उन्होंने काउंसलिंग के दौरान घटनाओं का पूरा खुलासा हुआ। महिला के एक अन्य प्रेमी ने भी बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था और इस मामले में एक अलग मामला चल रहा है। शिशुपालन आत्महत्या कर चुका है और इसलिए केवल मां को दोषी ठहराया गया है। इस मामले में 22 गवाहों से पूछताछ की गई और 32 दस्तावेज जमा किए गए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम

यूपी में सियासी हलचल, आज जारी हो सकती है BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, चर्चा में ये नाम