देश

अपनी ही धुन में था ड्राइवर, स्टेशन पर खड़े रहे यात्री और निकल गई ट्रेन, आगे जाकर आया 'होश' तो रिवर्स हुई गाड़ी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 22, 2023, 07:25 PM IST

यह घटना केरल के अलाप्पुझा जिले में हुई। जहां शोरनूर जाने वाली वेनाड एक्सप्रेस का लोको पायलट चेरियानाड नामक एक छोटे से रेलवे स्टेशन पर रुका ही नहीं। वो अपनी गाड़ी को वहां से सीधे स्पीड में निकालते हुए चला गया। कई मीटर आगे बढ़ने पर उसे अहसास हुआ कि ट्रेन पीछे बिना एक स्टेशन पर रूके आगे निकल गई है।

Image

केरल में यात्री स्टेशन पर खड़े रहे और ट्रेन निकल गई (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

केरल (Kerala) में एक अजीब ही वाक्या सामने आया है। एक ट्रेन का ड्राइवर अपनी धुन में ऐसा रमा कि स्टेशन पर गाड़ी रोकना ही भूल गया। बाद में जब उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने फिर ट्रेन को रिवर्स करते हुए वापस स्टेशन पर ले कर आया।

यात्री करते रहे इंतजार

यह घटना केरल के अलाप्पुझा जिले में हुई। जहां शोरनूर जाने वाली वेनाड एक्सप्रेस का लोको पायलट चेरियानाड नामक एक छोटे से रेलवे स्टेशन पर रुका ही नहीं। वो अपनी गाड़ी को वहां से सीधे स्पीड में निकालते हुए चला गया। कई मीटर आगे बढ़ने पर उसे अहसास हुआ कि ट्रेन पीछे बिना एक स्टेशन पर रूके आगे निकल गई है।

क्या बोले रेलवे के अधिकारी

यह घटना सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे चेरियानाड स्टेशन पर हुई। ये स्टेशन मावेलिक्कारा और चेंगन्नूर स्टेशनों के बीच स्थित है। यह एक छोटा सा हॉल्ट है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों से कोई शिकायत नहीं हुई क्योंकि उनमें से किसी को भी किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। ट्रेन समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच गई।

क्यों हुई गलती

अधिकारियों ने कहा कि चेरियानाड स्टेशन पर कोई सिग्नल या स्टेशन मास्टर नहीं था। जिसके कारण लोको पायलट की ओर से ये गलती मानी जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि लोको पायलटों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को को ज्यादा असुविधा नहीं हुई। क्योंकि ट्रेन रिवर्स होकर स्टेशन पर वापस आई और यात्री ट्रेन से उतरे और चढ़ने वाले यात्री चढ़े। इस दौरान ट्रेन आठ मिनट लेट हो गई। हालांकि बाद में ड्राइवर ने इसे मेकअप कर लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article