ये कहां आ गए हम....बेगुनाही साबित करने को शख्स ने की सुसाइड, महिला यूट्यूबर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए वायरल की थी वीडियो, केस दर्ज
- Edited by: Nitin Arora
- Updated Jan 20, 2026, 02:32 PM IST
Kerala Viral Video: इंसानियत शर्मसार हुई है, क्योंकि किसी को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सुसाइड करनी पड़ रही है। पुलिस ने एक महिला के खिलाफ 42 साल के एक आदमी की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने बस यात्रा के दौरान उस आदमी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
केरल में इंसानियत शर्मसार, महिला यूट्यूबर ने गंदा आरोप लगाते हुए वायरल की वीडियो, शख्स ने की सुसाइड
Humanity is ashamed in Kerala: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आता है, जिसमें दिखा रहा होता है कि एक महिला खुद के हाथ में फोन लिए बस में सफर करते हुए कैमरे से कुछ रिकॉर्ड कर रही होती है। वीडियो ज्यादा बड़ी नहीं होती, जिसमें अंत में महिला खुद वीडियो बनाते हुए दिखाती है कि कैसे उसके साइड में खड़ा शख्स उसे टच रहा है। महिला ये दिखाने का प्रयास करती है कि वह आदमी जानबूझकर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हाथ लगा रहा है। हालांकि, यहां महिला उस आदमी से वीडियो में कुछ भी कहती नहीं दिखती है, लेकिन बाद में वीडियो को इंटरनेट पर डाल देती है, जहां वायरल होने के बाद वह शख्स खुद की जान ले लेता है। दरअसल, लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया था और गलत मानते हुए उल्टा सीधा बोल रहे थे।
हालांकि, यहां सवाल ये कि अगर कुछ गलत हो रहा था और आपको जानकारी थी तो उस समय रोकने के बजाय वीडियो वायरल करने से क्या हासिल करना मकसद था? मामला केरल का है, जहां इंसानियत शर्मसार हुई है, क्योंकि किसी को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सुसाइड करनी पड़ रही है।
पढ़ें- पूरा मामला
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने एक महिला के खिलाफ 42 साल के एक आदमी की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने बस यात्रा के दौरान उस आदमी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
एक अधिकारी ने बताया कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पुलिस ने वडाकरा की रहने वाली शिमजिथा मुस्तफा (35) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। रविवार को पुथियारा के रहने वाले दीपक यू जो यहां गोविंदपुरम में रह रहे थे वह अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले।
काम के सिलसिले में कन्नूर गए थे दीपक
दीपक एक टेक्सटाइल फर्म में काम करते थे। जहां शुक्रवार को अपने काम के सिलसिले में एक ट्रांसपोर्ट बस से कन्नूर गए थे। मुस्तफा भी उसी बस में सफर कर रही थी। उन्होंने उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दीपक पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और दीपक ने भी देखा, जिसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी। यह उनके रिश्तेदारों ने बताया। पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था।
हालांकि, परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद पुलिस ने बताया उसने कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का एक नया मामला दर्ज किया गया है।
केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी इस घटना की पुलिस जांच का आदेश दिया और उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। इस मामले पर जिले में 19 फरवरी को होने वाली आयोग की बैठक में विचार किया जाएगा।
वित्तीय लाभ के लिए ये घटना
इस बीच, बीजेपी नेता पी एस श्रीधरन पिल्लई ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उचित जांच शुरू करने में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला एक राजनीतिक दल की सक्रिय कार्यकर्ता थी और एक निर्वाचित प्रतिनिधि रह चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वित्तीय लाभ के लिए ऐसी घटनाएं केरल में बढ़ रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।