देश

Kerala Election Results 2026: ‘पहले शायद ही किसी ने ऐसा सोचा था…’, केरलम में काउंटिंग के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान

Kerala Election Results 2026: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है, जिसमें शुरुआती रुझानों में UDF को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। आधे से अधिक सीटों पर UDF आगे चल रहा है, जबकि LDF पिछड़ता नजर आ रहा है। इस बीच शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है।

Image

केरल में मतगणना जारी, UDF ने बनाई मजबूत बढ़त (Photo: @ShashiTharoor)

Photo : Twitter

Kerala Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, पुडुचेरी, असम के साथ ही केरलम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना इस समय तेजी से चल रही है और पूरे राज्य में राजनीतिक के माहौल काफी गर्म है। इस बार मुख्य मुकाबला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी कुछ इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।

आधे से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद UDF 100 से अधिक सीटों पर आगे

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह से आ रहे शुरुआती रुझानों में UDF को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है। आधे से ज्यादा वोटों की गिनती के बाद UDF 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। यह स्थिति काफी हद तक अप्रत्याशित मानी जा रही है, क्योंकि कुछ समय पहले तक मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था। लेकिन अब जनता का रुझान स्पष्ट रूप से UDF की ओर झुकता दिखाई दे रहा है। इन रुझानों से यह संकेत मिल रहा है कि लोगों ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।

LDF सरकार के कामकाज को लेकर वोटरों में दिखी नाराजगी

पिछले दस वर्षों में LDF सरकार के कामकाज को लेकर कई जगहों पर असंतोष देखने को मिला था। महंगाई, विकास कार्यों की धीमी गति और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी भी सामने आई थी। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों ने इस बार मतदाताओं के फैसले को प्रभावित किया है।

कांग्रेस की केरल इकाई और उसके सहयोगी दलों ने इस चुनाव में काफी सक्रिय भूमिका निभाई है।

जमीनी स्तर पर उनकी मेहनत का असर अब नतीजों में दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में UDF उम्मीदवार मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी यह शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों में बदलाव संभव है। पूरी तस्वीर आधिकारिक परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट और अन्य विश्वसनीय माध्यमों पर लगातार अपडेट देखे जा सकते हैं। फिलहाल, इन रुझानों ने केरल की राजनीति में एक नई हलचल जरूर पैदा कर दी है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article