देश

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में CM के नाम को लेकर संशय, बीजेपी के मन में आखिर चल क्या रहा है?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 6, 2023, 07:36 PM IST

Who Will Be CM in Rajasthan Madhya Pradesh and Chhattisgarh: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जीत के बाद भी अभी तीनों राज्यों में सीएम के नाम पर संशय बना हुआ है अभी सिर्फ कयास ही बाहर आ रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर साढ़े चार घंटे लंबी बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर साढ़े चार घंटे लंबी बैठक की, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हुए। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ (Rajasthan Madhya Pradesh and Chhattisgarh) में विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यह मैराथन बैठक हुई, सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरों को चुन सकती है, जहां पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।

सूत्रों का कहना है कि तीनों उम्मीदवारों को 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुना जाएगा। मध्य प्रदेश में इस पद के शीर्ष दावेदारों में चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं।

राजस्थान में ये हैं दावेदार

राजस्थान में संभावित उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पार्टी के प्रमुख चेहरे दीया कुमारी और बाबा बालकनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल और राज्य पार्टी प्रमुख सीपी जोशी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ का ये है सीन

छत्तीसगढ़ में, भाजपा संभवतः पूर्व सीएम रमन सिंह, राज्य पार्टी प्रमुख अरुण कुमार साव, विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के बीच चयन करेगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई