इलेक्शन

विधानसभा चुनाव जीतने वाले BJP के इन 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा, जानें अब आगे क्या होगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 03:09 PM IST

BJP MPs Resigned: विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले 10 भाजपा सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। दो अन्य सांसद बाबा बालकनाथ और रेणुका सिंह आज नहीं आए। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल भी शामिल हैं। देखना होगा कि सीएम के तौर पर किसकी ताजपोशी होगी।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Photo : PTI

BJP Next Plan After Assembly Elections Result: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब का हर किसी को इंतजार है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि इन राज्यों में विधनासभा चुनाव लड़ने और जीतने वाले सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि बुधवार को बालकनाथ और रेणुका सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया।

विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा

पिछले दिनों पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया कि दो अन्य सांसद भी जल्द इस्तीफा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस्तीफा देने वाले 10 सांसदों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल सहित नौ लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।

क्या बालकनाथ और रेणुका सिंह भी देंगे सांसदी से इस्तीफा?

सूत्रों ने बताया कि दो अन्य सांसद केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और महंत बालकनाथ भी लोकसभा से इस्तीफा देंगे। यह कदम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए मुख्यमंत्रियों के चयन की पार्टी नेतृत्व की प्रक्रिया का हिस्सा है। इस्तीफा देने वाले अन्य सांसदों में दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और राकेश सिंह शामिल हैं। हाल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

बीजेपी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article