देश

कटनी में लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी में गजब नज़ारा, रिश्वत का 5000 रूपये चबा गया पटवारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 12:10 AM IST

कटनी में रिश्वत का एक अलग ही मामला सामने आया है, यहां लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी के एक पटवारी रिश्वत का पैसा चबा गया, मामले की खासी चर्चा हो रही है।

Image

लाख कोशिश करने के बाद पटवारी ने रुपए अपने मुंह से नहीं निकाले

कटनी जिले के बिहलरी ग्राम के पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त ने 5 हज़ार की रिश्वत जैसे ही ट्रैप किया, आरोपी पटवारी ने तुरंत ने पूरे रिश्वत के पैसे अपने मुंह में रख चबाने लगा और लाख कोशिश करने के बाद पटवारी ने रुपए अपने मुंह से नहीं निकाले। पटवारी को जबलपुर लोकयुक्त के अधिकारी तुरंत ही कटनी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जबलपुर लोकायुक्त के अधिकारी कमलकांत उईके ने मीडिया को बताया कि शिकायतकर्ता कटनी जिले के बडखेरा निवासी चंदन सिंह लोधी ने जबलपुर लोकयुक्त में शिकायत की थी कि उनके दादा की जमीन के सीमांकन के नाम पर बिहलरी हलका पटवारी गजेंद्र सिंह द्वारा 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई है।

पटवारी लोकायुक्त की टीम को देख पूरे पैसे हो अपने मुंह में रख चबाने लगा

जिस शिकायत के बाद जब जबलपुर लोकायुक्त ने शिकायतकर्ता के हाथ बिलहरी में पटवारी गजेंद्र सिंह लोधी प्राइवेट ऑफिस में रिश्वत के पैसे दिलवा उसे अरेस्ट करने ही पहुंची थी, लेकिन पटवारी गजेंद्र सिंह ने लोकायुक्त की टीम को देख पूरे पैसे हो अपने मुंह में रख चबाने लगा, लोकयुक्त की टीम ने बताया की पटवारी के पैसे चबाते ही उसे तुरंत की कटनी जिला अस्पताल लाया गया , जहां उसके मुंह से डॉक्टरों द्वारा पैसे रिकवर कराने की कोशिश की जा रही है और बाकी के दस्तावेज जब्त किए जा रहे है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article