देश

Karur Rally Stampede: 'मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों को 2 लाख देंगे', एक्टर विजय ने किया ऐलान, भावुक पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

Karur Rally Stampede: करूर में शनिवार (27 सितंबर) को आयोजित एक रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए एक्टर विजय ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। एक्टर विजय ने कहा कि पीड़ित परिवारों को वह 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे

Image

करूर में शनिवार (27 सितंबर) को आयोजित एक रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: एएनआई)

Photo : ANI

Karur Rally Stampede: तमिल फिल्म स्टार और TVK (तमिझग विदुथलाई काच्ची) पार्टी के प्रमुख विजय की करूर में शनिवार (27 सितंबर) को आयोजित एक रैली में भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना ने देश को झंकझोर कर रख दिया है।

जान गंवाने वालों के परिजनों को 20-20 लाख देंगे एक्टर

भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए एक्टर विजय ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। एक्टर विजय ने कहा कि पीड़ित परिवारों को वह 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। सीएम स्टालिन ने 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था, जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपये देने को कहा था।

टीवीके प्रमुख ने एक एक्स पोस्ट में यह भी कहा कि इस दुखद हादसे में घायल हुए लगभग 100 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अभिनेता-राजनेता विजय ने कहा कि वह दुःख से अभिभूत हैं। आगे लिखा कि मेरे दिल में जो दर्द है उसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी आंखें और मन दुःख से घिरे हुए हैं। आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूँ, मेरे दिमाग में बार-बार घूम रहे हैं। जितना मैं अपने प्रियजनों के बारे में सोचता हूँ जो स्नेह और परवाह दिखाते हैं, उतना ही मेरा दिल अपनी जगह से और दूर होता जाता है।

पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा,"उन्होंने लिखा कि मैं अवर्णनीय पीड़ा के साथ आप सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो हमारे प्रियजनों के निधन पर शोक मना रहे हैं। मैं आपके दिल के करीब खड़ा हूं और इस अपार दुःख को साझा करता हूं। यह वास्तव में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है। चाहे कोई भी हमें सांत्वना दे, हमारे प्रियजनों का नुकसान असहनीय है। फिर भी, आपके परिवार के सदस्य के रूप में, मैं उन सभी परिवारों को 20 लाख रुपये और उन घायलों को 2 लाख रुपये प्रदान करना चाहता हूं जिनका इलाज चल रहा है।"

पीएम राहत कोष से 2-2 लाख का मुआवजा

इसके अलावा पीएम मोदी ने भी इस त्रासदी के प्रत्येक पीड़ित के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। पीएम ऑफिस ने बताया कि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सीएम स्टालिन ने क्या कहा?

इस घटना पर सीएम स्टालिन ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। भारी मन से मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मैंने एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें