देश

Bengaluru में जबरदस्त बारिशः 14 फ्लाइट्स पर असर, सड़कों पर भी जलजमाव

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2023, 11:12 PM IST

Karnataka Weather Latest Updates in Hindi: हालांकि, अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट्स का सामान्य परिचालन फिलहाल बहाल हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, देवनहल्ली में मंगलवार शाम 45.2 मिमी बारिश हुई।

Image

कर्नाटक के बेंगलुरू में मंगलवार शाम बारिश के बाद सड़कों पर इस कदर पानी भर गया था। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Karnataka Weather Latest Updates in Hindi: कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) शाम जबरदस्त बारिश हुई, जिसके चलते सड़क से लेकर आसमान तक परिवहन सेवाओं पर असर देखने को मिला। शहर के कई हिस्सों से ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ था और लोगों को उस दौरान आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा।

वहीं, हवाई अड्डा के अफसरों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया- शहर के बाहरी इलाके देवनहल्ली में भारी बारिश होने और खराब मौसम के चलते शाम को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली 14 फ्लाइट्स को बाकी हवाई अड्डों पर भेजा गया और छह उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई।

अफसरों ने आगे यह भी बताया कि तेज हवाएं बहने और गरज के साथ भारी बारिश होने के चलते शाम चार बज कर पांच मिनट से लेकर शाम चार बजकर 51 मिनट तक उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ था।

एयरपोर्ट अधिकारी के अनुसार, ‘‘कुल 14 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर भेजा गया। 12 उड़ानों को चेन्नई, एक को कोयंबटूर और एक को हैदराबाद भेजा गया। जिन उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर भेजा गया, उनमें इंडिगो की सात, विस्तारा की तीन, अकासा एयरलाइंस की दो और गो एयर तथा एयर इंडिया की एक-एक उड़ान शामिल हैं। इसके अलावा छह उड़ानों के प्रस्थान में देरी हुई।’’

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article