बता दें, कर्नाटक में इन दिनों तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 41 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1222 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर राज्य में तीन लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 40383 पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 4092742 कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं।
