आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती, पुलिस हिरासत से नोहा बोरा हुईं रिहा
आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शनिवार सुबह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है।
आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती, पुलिस हिरासत से नोहा बोरा हुईं रिहा
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
शनिवार सुबह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। हालांकि, अभिजीत दिपके को अभी रिहा नहीं किया गया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए
ओरकजई स्काउट्स, फ्रंटियर कोर खैबर पख्तूनख्वा की एक अर्धसैनिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान ओरकजई जिले के मिष्टी मेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैबर अकाखेल सीमा के पास बंजाली इलाके में चलाया गया।
