देश

तीन साल में कराए 900 अवैध गर्भपात, कमाए लाखों रुपये, बेंगलुर का डॉक्टर गिरफ्तार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 08:05 AM IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी-जोड़ी ने मांड्या में एक गुड़ फैक्टरी का खुलासा किया, जिसका इस्तेमाल अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र के रूप में किया जाता था।

Image

बेंगलुरू में डॉक्टर गिरफ्तार

Bengaluru News: बेंगलुरु पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके लैब तकनीशियन को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कथित तौर पर लगभग 900 अवैध गर्भपात किए हैं। डॉ. चंदन बल्लाल और उसके लैब तकनीशियन निसार ने मैसूरु जिला मुख्यालय शहर के एक अस्पताल में हर गर्भपात के लिए कथित तौर पर लगभग 30,000 रुपये लिए। पुलिस ने बताया कि इन दोनों को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था।

कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस ने बताया कि अस्पताल की मैनेजर मीना और रिसेप्शनिस्ट रिजमा खान को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पिछले महीने लिंग-जांच और कन्या भ्रूण हत्या रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों शिवालिंगे गौड़ा और नयन कुमार को मैसूरु के पास मांड्या के जिला मुख्यालय शहर में गिरफ्तार किया था, जब वे एक गर्भवती महिला को कार में गर्भपात के लिए ले जा रहे थे।

गुड़ फैक्टरी में दिया जाता था अंजाम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी-जोड़ी ने मांड्या में एक गुड़ फैक्टरी का खुलासा किया, जिसका इस्तेमाल अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र के रूप में किया जाता था। यहां से बाद में पुलिस टीम ने स्कैन मशीन जब्त कर ली, जिसके वैध और आधिकारिक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने कहा कि शुरुआत जांच से पता चला है कि पिछले तीन वर्षों में आरोपी डॉक्टर अपने साथियों के साथ मैसूरु अस्पताल में लगभग 900 अवैध गर्भपात करने में कामयाब रहा और हर गर्भपात के लिए लगभग 30,000 रुपये वसूल किए। उन्होंने कहा कि रैकेट से जुड़े अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article