देश

Kanjhawala Case: कंझावला कांड में बड़ा एक्शन, 11 पुलिस वाले सस्पेंड; गृह मंत्रालय ने की थी सिफारिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 03:59 PM IST

Kanjhawala Case: दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस की एक विस्तृत रिपोर्ट के बाद इन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को तीन पीसीआर वैन और दो पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की थी।

Kanjhawala Case: कंझावला हिट एंड रन मामला में गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर लापरवाही बरतने के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में एक 20 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह (Anjali Singh) की मौत हो गई थी। जिसे टक्कर मारने के बाद आरोपी कई किलोमीटर तक घसीटते रहे थे।

गृह मंत्रालय की सिफारिश

अधिकारियों ने कहा कि मामले पर दिल्ली पुलिस की एक विस्तृत रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्रालय ने गुरुवार को तीन पीसीआर वैन और दो पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

कौन-कौन हैं शामिल

रोहिणी जिले के जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है उनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं।इनमें से छह पीसीआर ड्यूटी पर थे और पांच घटना के दिन पिकेट ड्यूटी में तैनात थे। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता वाली एक जांच समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद घटना वाले मार्ग पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित कर दिया जाए।

क्या है मामला

कंझावला की इस घटना में अंजलि सिंह नाम की एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई थी। कार में सवार, नशे में धुत्त आरोपियों ने पहले अंजलि सिंह की स्कूटी को टक्कर मारी फिर उसे 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। पुलिस ने इस हादसे के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें