क्राइम

अंजलि की दोस्त निधि पर क्यों नहीं हो रहा भरोसा, ड्रग्स कारोबार से भी कनेक्शन !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 7, 2023, 01:01 PM IST

कंझावला केस में वैसे तो सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है कि अंजलि की मौत के पीछे मकसद क्या था। इन सबके बीच उसकी दोस्त निधि के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

Kanjhawala Case Updates: 31 दिसंबर की रात दिल्ली के नए साल का जश्न मना रहे थे। लेकिन उसी दिल्ली में 20 साल की लड़की अंजलि सिंह को कार सवारों ने पहले धक्का मारा और करीब 13 किमी घसीटते रहे। इस केस के सामने आने के बाद हर कोई सन्न था कि कैसे कार सवारों को यह पता नहीं चला। अब इस मामले में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है सनसनीखेज जानकारी सामने आ रही है। इस केस में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस को अभी पर्दाफाश करना है कि यह हादसा या है हत्या। इस केस में पहले तो यह बात सामने आई कि स्कूटी पर अंजलि अकेले थी। लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद साफ हुआ कि वो अकेले नहीं बल्कि एक और लड़की थी। बाद में पता चला कि वो लड़की उसकी दोस्त थी और नाम निधि है।

निधि का ड्रग्स कारोबार से कनेक्शन!

अंजलि से जुड़े एक करीबी का कहना है कि 31 दिसंबर की रात निधि और अंजलि के बीच पैसे को लेकर ओयो होटल में झगड़ा हुआ था। हालांकि बीच बचाव के बाद मामला सुलझ गया। लेकिन होटल से निकलने के बाद वो सीसीटीवी फुटेज में लड़ती झगड़ती नजर आईं। स्कूटी पर भी कुछ दूरी ड्राइवर के तौर पर निधि तो कुछ दूरी अंजलि ने तय की थी। लेकिन जिस समय हादसा हुआ उस वक्त स्कूटी अंजलि चला रही थी। हादसे में निधि को मामूली चोट आई थी। अब जांच में यह पता चला है कि निधि के खिलाफ कुछ साल पहले आगरा में केस दर्ज हुआ था | जानकारी के अनुसार निधि के खिलाफ ड्रग्स तस्करी के मामले में आगरा में केस दर्ज है। पुलिस निधि को पूछताछ के लिए ले गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस इन तथ्यों का भी खुलासा कर सकती है।

चौंकाने वाली जानकारी

जब इस केस में सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू हुआ तो एक फुटेज से पता चला कि निधि हादसे के बाद घबराई हालात में अपने घर पहुंचती है। पुलिस जब निधि तक पहुंची तो उसने बयान दिया कि वो दहशत की वजह से कुछ समझ नहीं पाई। उसे डर लग रहा था और वो अपने घर चली गई। लेकिन वो पुलिस के पास पहुंची और पूरा बयान दिया। लेकिन यह बात किसी के गेल नहीं उतर रही थी कि वो कैसे अपने दोस्त को इस हालात में छोड़कर जा सकती है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सवाल उठाया। अब निधि के संबंध में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article