देश

जून से अगस्त तक होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी, ऐसे होगा आवेदन

विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आवेदन के लिए वेबसाइट भी खोल दी गई है।

Image

कैलाश मानसरोवर यात्रा

Photo : PTI

Kailash Manasarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सरकार का प्लान सामने आ गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान आयोजित की जाएगी। इसमें पांच जत्थे होंगे, इनमें से प्रत्येक में 50 यात्री होंगे। इसी तरह 10 जत्थे में भी प्रत्येक में 50 यात्री होंगे जो लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए उत्तराखंड से होकर और नाथू ला दर्रे को पार करते हुए सिक्किम राज्य से होकर यात्रा करेंगे।

आवेदन के लिए वेबसाइट खोली गई

kmy.gov.in वेबसाइट आवेदन स्वीकार करने के लिए खोल दी गई है। यात्रियों का चयन आवेदकों में से निष्पक्ष, कंप्यूटर द्वारा तैयार, रैंडम और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा जून 2025 से शुरू होगी

कैलाश मानसरोवर यात्रा जून 2025 से शुरू होगी

चयन की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत

साल 2015 से ऑनलाइन आवेदन से लेकर यात्रियों के चयन तक की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है। इसलिए, आवेदकों को जानकारी प्राप्त करने के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है। वेबसाइट पर फीडबैक विकल्पों का उपयोग जानकारी प्राप्त करने, टिप्पणियां दर्ज करने या सुधार के लिए सुझाव देने के लिए किया जा सकता है।

चीन से टकराव कम होने के बाद लिया फैसला

इसी महीने 17 अप्रैल को भारत ने कहा था कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होने की संभावना है और इस बारे में सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी। भारत ने कहा कि भारत और चीन पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के दो शेष टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी करने के बाद संबंधों को सुधारने के प्रयासों के तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 के बाद से नहीं हुई

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हम शीघ्र ही कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे और यात्रा जल्द ही दोबारा शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा, यात्रा इस वर्ष होगी और हम इसकी तैयारियां कर रहे हैं। जल्द ही जनता के लिए अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 के बाद से नहीं हुई है।

भारत-चीन ने जताई सहमति

द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसी साल जनवरी 2025 में भारत और चीन ने 2020 से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra 2025) को फिर से शुरू करने का फैसला किया था। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीनी विदेश मंत्री मंत्री वांग यी के बीच बैठक के दौरान नई दिल्ली और बीजिंग ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें