देश

सेना की सुरक्षा में सेंध की साजिश बेनकाब! बरेली से मिले सुराग पर राजस्थान में छापा, 1000 मीटर नकली कॉम्बैट कपड़ा जब्त

Rajasthan Police Army Intelligence Raid: भारतीय सेना की इंटेलिजेंस विंग और राजस्थान पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले में छापेमारी कर लगभग 1,000 मीटर नकली सेना का कॉम्बैट कपड़ा जब्त किया है। जून में बरेली से मिले सुराग के आधार पर की गई इस जांच में सेना की वर्दी का फर्जी कपड़ा बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Image

बरेली से मिले सुराग पर राजस्थान में छापा

Photo : ANI

Rajasthan Police Army Intelligence Raid: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारतीय सेना की इंटेलिजेंस टीम और राजस्थान पुलिस ने मिलकर एक बड़े और संवेदनशील रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस और सेना की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर लगभग 1,000 मीटर अनधिकृत (नकली) सेना-पैटर्न का कॉम्बैट कपड़ा जब्त किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सेना जैसी कॉम्बैट वर्दी सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत इसी साल जून महीने में उत्तर प्रदेश के बरेली से हुई थी। बरेली में भी इसी तरह का नकली कॉम्बैट कपड़ा पकड़ा गया था, जिसकी जांच के दौरान पता चला कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई की जड़ें राजस्थान के श्रीगंगानगर से जुड़ी हुई हैं। इसी सुराग के आधार पर सेना के खुफिया अधिकारियों ने श्रीगंगानगर शहर में बेहद गुप्त तरीके से जांच-पड़ताल शुरू की।

यही फर्म श्रीगंगानगर शहर के साथ-साथ दूसरी जगह भी कर रही रही कपड़े की आपूर्ति

जांच में सामने आया कि श्रीगंगानगर की एक स्थानीय फर्म इस पूरे सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी है। यही फर्म श्रीगंगानगर शहर के साथ-साथ लालगढ़ जाटान, सूरतगढ़ और आसपास के अन्य बाजारों में दुकानों पर फर्जी कॉम्बैट कपड़े की आपूर्ति कर रही थी।

सेना और राजस्थान पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

खुफिया सूचना की पुष्टि होने के बाद सेना और राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानों पर छापा मारा और कपड़े की खेप को कब्जे में ले लिया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से जुड़े अन्य विक्रेताओं और सप्लायरों की तलाश में जुटी हुई हैं, क्योंकि सेना की वर्दी का ऐसा अवैध निर्माण सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा हो सकता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article