देश

Video: तेज प्रताप यादव पटना के बेउर जेल से हुए रिहा, प्रोटेस्ट में छात्रों को भड़काने का लगा था आरोप

Tej Pratap Yadav: प्रताप यादव पटना के बेउर जेल से रिहा हो गए हैं। उनपर प्रोटेस्ट में छात्रों को भड़काने का आरोप लगा था। सरकार द्वारा छात्र प्रदर्शन के दौरान सभी केस वापस लिए जाने के बाद वह छूटे हैं।

Image

तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

JJD Chief तेज प्रताप यादव पटना के बेउर जेल से रिहा हो गए हैं। उनपर प्रोटेस्ट में छात्रों को भड़काने का आरोप लगा था।तेज प्रताप यादव के सैकड़ो समर्थक उनसे जेल से छूटने पर मिलने के लिए पहुंचे। सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए तेज प्रताप यादव अपने घर के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि प्रोटेस्ट में छात्रों को भड़काने का तेजप्रताप पर आरोप लगा था। सरकार द्वारा छात्र प्रदर्शन के दौरान सभी केस वापस लिए जाने के बाद तेजप्रताप छूटे हैं।

इससे पहले 26 जुलाई को पटना में छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने और बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन के न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया था।

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था

NEET पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों व सामाजिक संगठनों द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के दौरान राजधानी पटना में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतरे जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद तेज प्रताप यादव को जज के सामने पेश किया गया, जहां से आगे उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था।

'छात्रों की मांगें जायज, उनके लिए जान भी दे सकता हूं'

पुलिस हिरासत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने प्रदर्शनकारी युवाओं का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा- 'देश के बच्चों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार को तुरंत उनकी मांगों को स्वीकार करना चाहिए। हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। छात्रों और युवाओं के हक के लिए मैं अपनी जान भी कुर्बान करने के लिए तैयार हूं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article