देश

झारखंड : अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

प्रदर्शनकारी छात्र नीरज कुमार ने कहा कि आज सुबह राहुल की तबीयत खराब होने लगी। अब सब कुछ नियंत्रण में है। वह डॉक्टर की निगरानी में हे। इलाज जारी है। उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएगा। डॉ. विश्वास कुमार ने बताया कि राहुल की तबीयत ठीक है।

Image

धरने पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ी।

Jharkhand students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से एक प्रदर्शनकारी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी बताया कि राहुल क्रांति नामक छात्र नेता मंगलवार रात से भूख हड़ताल पर हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया। क्रांति ने इससे पहले कहा था कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे तक कोई चिकित्सक प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा।

छात्र की हालत स्थिर

प्रदर्शनकारी छात्र नीरज कुमार ने कहा कि आज सुबह राहुल की तबीयत खराब होने लगी। अब सब कुछ नियंत्रण में है। वह डॉक्टर की निगरानी में हे। इलाज जारी है। उम्मीद है वह जल्द ठीक हो जाएगा। डॉ. विश्वास कुमार ने बताया कि राहुल की तबीयत ठीक है। उसे बुखार और कमजोरी है। हम उसकी निगरानी और इलाज कर रहे हैं।

अनशन पर पांच प्रदर्शनकारी

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल में दो महिलाओं समेत पांच प्रदर्शनकारी मंगलवार रात शामिल हुए थे। महतो पिछले छह दिन से भूख हड़ताल पर हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हाल में दिल्ली में 26 दिन की भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को महतो से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि वह कम से कम पानी पी लें। इसके बाद महतो ने पानी पीना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, दो छात्र संगठनों ने दिन में राज्य विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की, जहां विधानसभा सत्र चल रहा है। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा रद्द किए जाने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की मांग भी कर रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article