देश

Jharkhand CM: चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

jharkhand cm champai soren resigns: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है इसी क्रम में झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है वहीं हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

Image

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा।

jharkhand cm champai soren resigns: झारखंड की राजीति में बड़ी उथल पुथल 3 जुलाई को उस वक्त सामने आई जब शाम को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा उनके साथ हेमंत सोरेन और विधायक प्रदीप यादव और विनोद भी मौजूद रहे वहीं हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है,हेमंत गुरुवार यानी 4 जुलाई को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने का समय मांगा था और मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम 7.30 बजे उनसे मुलाकात की उसके बाद अपना इस्तीफा दे दिया, गौर हो कि झारखंड में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित है।

'अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया'

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा, 'कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया और मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद हमारे गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है...'

बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला

गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया पार्टी के एक सूत्र ने कहा, 'बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।'

हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे

मुख्यमंत्री के रूप में फिर से शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे।झारखंड मंत्रिपरिषद में 12 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में 10 मंत्री हैं। झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर एक पृथक राज्य बना था।लोकसभा चुनाव के बाद, राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 45 रह गई है, जिनमें झामुमो के 27, राजद का एक और कांग्रेस के 17 विधायक शामिल हैं।

झामुमो के दो विधायक- नलिन सोरेन और जोबा माझी, अब सांसद हैं, जबकि जामा से विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के टिकट पर आम चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। झामुमो ने बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा और बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article