JDU नेता ग़ुलाम रसूल बालियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री को पाकिस्तानी आतंकियों (Pakistani Terrorist) से निपटने में आपको डर लग रहा है तो फ़ौज (Indian Army) में सिर्फ़ 30 परसेंट मुसलमानों (Muslims) के बच्चों को जगह दे दीजिये। रसूल ने कहा कि जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को आँखें दिखा रहा था तब कोई नागपुर से कोई बाबा जवाब देने नहीं आए थे वो मुसलमान का बेटा एपीजे अब्दुल कलाम ने जवाब दिया था। रसूल ने योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) पर भी विवादित बयान दिया और कहा कि वो भारतीय नही है उनका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है।
क्या कहा रसूल ने
रसूल ने कहा, 'और प्रधानमंत्री से भी कह रहा हूं... लोहे को लोहा काटता है, लोहे को गाजर नहीं काटता है। अगर पाकिस्तान के आतंकियों से निपटने मेंआपको डर लग रहा है ना तो फौज में सिर्फ 30 फीसदी जगह मुसलमान के बच्चों को दीजिए।'गुलाम रसूल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद का इस मामले पर रहना है कि गुलाम रसूल एक तरफ वो हिंदू धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं सरी तरफ वो भारतीय सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं, वो इसकी आलोचना करते हैं। बयान की निंदा करता हूं और नीतीश कुमार को उनके बयान पर गौर करना चाहिए।
