देश

Jammu Srinagar Vande Bharat Express: जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत शुरू, जानें टाइम टेबल और स्टॉपेज

Jammu Srinagar Vande Bharat Express: जम्मू तवी से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है, जिसका उद्घाटन Ashwini Vaishnaw ने किया। 20 कोचों वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन 267 किलोमीटर की दूरी लगभग 4 घंटे 50 मिनट में तय करेगी, जिससे जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच यात्रा पहले से कहीं आसान और तेज हो गई है। यह ट्रेन पहाड़ी इलाकों में सड़क मार्ग की कठिनाइयों से राहत देगी और कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।

Image

श्रीनगर और जम्मू के बीच वंदे भारत ट्रेन की संचालन शुरू। AI IMAGE

Jammu Srinagar Vande Bharat Express: जम्मू तवी से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन सर्विस की शुरुआत हो गई है। 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था। शनिवार से ट्रेन की नियमित संचालन की शुरुआत हो गई। 20 कोचों वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन 267 किलोमीटर की दूरी 55 से 57 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से तय करेगी, जिससे यात्रियों का सफर मात्र 4 घंटे 50 मिनट में पूरा हो जाएगा।

पहाड़ों पर ट्रेन सफर होगा आसान

इस सेवा के विस्तार से न केवल कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच की दूरी सिमटी है, बल्कि यात्रियों को सड़क मार्ग के कठिन सफर से भी निजात मिली है। नियमित परिचालन के पहले दिन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जान लें टाइमिंग और रूट

समय-सारणी की बात करें तो पहली वंदे भारत (26401) सुबह 06:20 बजे जम्मू तवी से रवाना होकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जबकि वापसी में यही ट्रेन (26402) दोपहर 02:00 बजे श्रीनगर से चलकर शाम 06:50 बजे जम्मू आएगी।

इस रूट पर ट्रेन संगड़, रामनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी और बनिहाल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है।

वहीं दूसरी वंदे भारत (26404) सुबह 08:00 बजे श्रीनगर से चलकर दोपहर 12:40 बजे जम्मू पहुंचेगी, और वापसी में (26403) दोपहर 01:20 बजे जम्मू से निकलकर शाम 06:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन का ठहराव केवल बनिहाल और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशनों पर ही रखा गया है, जिससे यात्रियों को और भी तेज कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है।

पीएम मोदी ने दिखाई थी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक रेल सेवा की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए इसे महज 8 कोचों के साथ संचालित किया गया था।

हालांकि, संचालन के बाद से ही इस ट्रेन को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और अपार जनसमर्थन मिला, जिसके चलते यह मार्ग बेहद लोकप्रिय हो गया। यात्रियों के भारी दबाव और लगातार बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब इस ट्रेन की क्षमता का विस्तार करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके तहत कोचों की संख्या को 8 से बढ़ाकर सीधे 20 कर दिया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!