देश

Jammu Kashmir: पुलवामा में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, सीआरपीएफ का 1 जवान घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 04:43 PM IST

Pulwama: आतंकी हमले में जहां एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, वहीं सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सेना को भेजा गया है। क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला
  2. आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद
  3. आतंकी हमले में सीआरपीएफ का 1 जवान घायल

Pulwama: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा के पिंगलाना में रविवार को सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस आतंकी हमले में जहां एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, वहीं सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सेना को भेजा गया है। क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही है।

आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकी ढेर

वहीं शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपियां जिले के नौपोरा इलाके के रहने वाले नसीर अहमद भट के तौर पर की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के बासकुचन इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी मारा गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर संभाग) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकवादी, आतंकवाद के कई मामलों में संलिप्त था और हाल में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों से बचकर भागने में कामयाब हुआ था। सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि शोपियां के नौपोरा बासकुचन इलाके में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान नसीर अहमद भट के तौर पर की गई। आतंकवाद में संलिप्तता से संबंधित सामग्री,एके राइफल सहित गोला-बारूद बरामद किया गया है। वह कई आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त था और हाल में मुठभेड़ के दौरान बच गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित