देश

Jammu Kashmir: कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, 2 नागरिक और सेना का 1 जवान घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:07 PM IST

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद कुलगाम के बाटापोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Image

कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. कुलगाम में सुरक्षबलों को मिली बड़ी सफलता
  2. मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर
  3. 2 नागरिक और सेना का 1 जवान घायल

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले और सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। इस दौरान दो नागरिक और सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान अबू हुराह के रूप में हुई है, जो एक पाकिस्तानी आतंकवादी है। साथ ही कहा कि आतंकी के पास से एके राइफल समेत आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने के बाद कुलगाम के बाटापोरा गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि एक चल रही मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की इस कोशिश को रविवार सुबह सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने नाकाम कर दिया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ट्वीट कर कहा कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। आज सुबह एलओसी के पास टेकरी नार, माछिल सेक्टर कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। गोलीबारी में दो आतंकवादी मार गिराए गए। दो एके राइफल, दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड और युद्ध में प्रयोग की जाने वाली अन्य चीजें बरामद की गईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश