देश

'करोड़ों खर्च के बाद भी सुपर फ्लॉप रहा राहुल गांधी का शो', UP के डिप्टी CM ने साधा निशाना, बोले-अखिलेश का सहारा भी बेअसर

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से 'फ्लॉप शो' करार दिया है।

Image

UP के उप मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Photo : ANI

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: प्रयागराज में आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम था, जो कि खत्म हुआ। राहुल ने छात्रों से बात की लेकिन अब उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों-केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के इस दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह से 'फ्लॉप शो' करार दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के खुले समर्थन और सपा-कांग्रेस गठबंधन की पूरी ताकत लगाने के बावजूद प्रयागराज में राहुल गांधी का कार्यक्रम पूरी तरह से नाकाम रहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को 'छात्रों का कार्यक्रम' बताकर अपनी राजनीतिक विफलता को छिपाया नहीं जा सकता। मौर्य ने आरोप लगाया कि देश का युवा कांग्रेस का दोहरा चरित्र देख रहा है, क्योंकि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां के मुद्दों पर वह मौन रहती है और भाजपा शासित राज्यों में हंगामा करती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

दो लाख छात्र जुटाने के लिए करोड़ों खर्च-ब्रजेश पाठक

दूसरी तरफ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम के आयोजन और उसमें हुए खर्च पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि महीनों पहले से तीन महीने की तैयारी और करोड़ों रुपये खर्च करके बड़ा पंडाल लगाया गया था। दावा किया गया था कि दो लाख से अधिक छात्र जुटेंगे, लेकिन जब राहुल गांधी पहुंचे तो महज कुछ हजार लोग ही नजर आए, जिन्हें भी धनबल के जरिए जुटाया गया था।

'झारखंड के छात्रों से मिलने क्यों नहीं गए'

ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यदि उन्हें छात्रों की इतनी ही चिंता है, तो वे झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मिलने क्यों नहीं गए? उन्होंने हिमाचल प्रदेश के युवाओं की स्थिति का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी में शिमला के छात्रों के बीच जाने की हिम्मत है? पाठक ने कहा कि यूपी की जनता कांग्रेस की इस दोहरी राजनीति को अच्छे से समझती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!