Jammu Kashmir Kupwara News: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही फोर्स ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (Loc) पर सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों को मार गिराया है। बता दें कि भारतीय सेना ने कल देर शाम उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुंबकडी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जिसके बाद अभियान शुरू किया गया। जहां अभी भी सेना व पुलिस ऑपरेशन जारी है।
संदिग्ध हलचल होने पर ऑपरेशन शुरू
दरअसल, भारतीय सेना के जवानों ने बीते दिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, जिसके बाद सोमवार शाम करीब 7 बजे से गोलीबारी जारी रही। इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब जहां दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LoC पर भयंकर गोलीबारी हुई, जहां भारतीय सेना ने पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के मंसूबे फेल कर दिए. बताया गया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास कुंबकडी के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया है।
