देश

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारियों सहित 4 जवान शहीद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 22, 2023, 11:55 PM IST

Jammu and Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि यहां राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारियों सहित 4 जवान शहीद हो गए।

Rajouri J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Rajouri Encounter) के दौरान दो अधिकारियों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए, अधिकारियों ने कहा, 'तीन घायलों में से दो सैनिकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि कालाकोट के बाजी इलाके में मुठभेड़ में एक की मौके पर ही मौत हो गई।'

'मुठभेड़ स्थल पर गोलीबारी जारी है। पुलिस और भारतीय सेना के वरिष्‍ठ अधिकारी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए इलाके में पहुंच गए हैं।'

पुलिस ने कहा कि घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था, वहां पर दो आतंकवादियों के होने की जानकारी दी गई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article