देश

Nowgam Blast: नौगाम पुलिस थाने के अंदर भीषण धमाका, 9 की मौत, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, गाड़ियों में लगी आग, Video

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट रात 12 बजे के करीब हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Image

नौगाम में ब्लास्ट।

Nowgam Blast: जम्मू कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के समीप शुक्रवार रात हुए विस्फोट में एक अधिकारी सहित 9 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस विस्फोट के बाद आस-पास के इलाके में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट रात 12 बजे के करीब हुआ। रिपोर्टों के मुताबिक विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे पुलिसकर्मी

रिपोर्टों के अनुसार नौगाम थाना परिसर में यह आकस्मिक विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी हरियाणा के फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री को संभाल रहे थे।

विस्फोट के बाद रात गूंजने लगे पुलिस वाहनों के सायरन

उन्होंने बताया कि यह सामग्री गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से बरामद 360 किलोग्राम विस्फोटक का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मामले की जारी जांच के तहत इसके नमूने लिए जा रहे थे। विस्फोट के बाद रात के सन्नाटे में एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के सायरन गूंजने लगे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। लगातार हुए छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण बम निरोधक दस्ते के लिए तत्काल बचाव अभियान चलाना मुश्किल हो गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या बरामद किया गया पूरा 360 किलोग्राम विस्फोटक संबंधित थाने रखा था, जहाँ आतंकी मॉड्यूल को लेकर प्राथमिक मामला दर्ज किया गया था।

वीडियो में दिखा दिल्ली धमाके जैसा दृश्य

धमाके को दिल्ली विस्फोट के जैसा ही माना जा रहा है। वीडियो फुटेज देखकर वैसे ही दृश्य सामने आ रहे हैं जैसे कि दिल्ली धमाके के बाद दिखाई दिए थे। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की जान जा चुकी है। जांच एजेंसियां उस धमाके की तय तक पहुंचने के लिए सघन जांच कर रही हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें