देश

मैं जैसी लाइफ जी रहा हूं, हमें कोई समस्या नहीं है.समस्या इस बात की भविष्य में क्या होगा।

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 02:34 PM IST

आरोपी हत्यारे के पास से डायरी की बरामदगी हुई है जिसमें हिंदी में शायरी लिखी है। जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि इससे आरोपी के मानसिक दशा को समझा जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के डीजी (जेल ) हेमंत कुमार लोहिया हत्याकांड के आरोपी यासिर की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके पास से एक डायरी भी बरामद हुई है। डायरी के जरिए उसकी मानसिक हालत को समझा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि अभी तक टेरर एंगल के सबूत नहीं मिले हैं, हालांकि टीआरएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। जम्मू कश्मीर पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। डायरी में एक शायरी का जिक्र है जो कुछ यूं है, हम डूबते हैं, डूबने दो। हम मरते हैं तो मरने दो, अब कोई झूठापन मत दिखाओ।

Capture

Capture

डायरी में हिंदी में गाने हैं, जिनमें से एक का टाइटल भूला देना मुझे है, दूसरे पेज छोटे वाक्य हैं, एक पन्ने पर लिखा है कि वो अपने जीवन से नफरत करता है, जीवन सिर्फ दुःख है। और एक में एक चार्ट है जिसमें माई लाइफ 1% लेबल वाली फोन बैटरी के चित्र से शुरू है। आगे लिखा है कि लव 0%, टेंशन 90%, सैड 99 फीसद, फेक स्माइल 100 फीसद, यह आगे पढ़ता है। लाइफ शीर्षक वाला एक और नोट – मैं जैसी लाइफ जी रहा हूं, मुझे हमें कोई समस्या नहीं है… समस्या इस बात की है कि भविष्य में क्या होगा। डायरी के पन्नों में कुछ न कुछ लिखा है।

पुलिस का कहना है कि यासिर अहमद पिछसे 6 महीनों से एच के लोहिया के यहां काम कर रहा था। वो मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा था। डायरी के एक पन्ने पर जिंदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकुन तो अब मौत ही देगी डियर डेथ प्लीज कम इन टू माई लाइफआई एम अल्वेज वेटिंग फार यू लिखा हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article