देश

जम्मू कश्मीर: आतंक पर प्रहार जारी, श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों के खिलाफ PSA के तहत केस दर्ज

जम्मू कश्मीर आतंकियों के सहयोगियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। आतंकवादियों के 23 सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है।

Image

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

जम्मू कश्मीर में जहां एक ओर आतंकियों का एनकाउंटर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकवादियों के 23 सहयोगियों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आतंकियों के सहयोगियों पर कसा शिकंजा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुंछ, उधमपुर के जिला कारागार और जम्मू की कोट भलवाल जेल में रखा गया है। उन्होंने कहा, "राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई में श्रीनगर पुलिस ने विध्वंसक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 23 सहयोगियों और सार्वजनिक अशांति में शामिल बदमाशों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है।"

पहले से भी दर्ज हैं मामले

श्रीनगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से औपचारिक रूप से हिरासत का आदेश मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें