देश

Jalandhar Lok Sabha bypoll: जिन्हें कांग्रेस ने निकाला, उन्हें AAP ने जालंधर से बनाया उम्मीदवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 6, 2023, 09:41 PM IST

Jalandhar Lok Sabha bypoll: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के बाद कांग्रेस से निकाले गए पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

Image

Jalandhar Lok Sabha By Election: सुशील कुमार रिंकू को आप ने बनाया उम्मीदवार

Jalandhar Lok Sabha bypoll: आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) को अपना उम्मीदवार बनाया। कांग्रेस से निकाले जाने के कुछ घंटों बाद बुधवार को सुशील रिंकू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्टी ने जालंधर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निष्कासित कर दिया था।

अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सुशील रिंकू का AAP के परिवार में स्वागत है, मुझे पूरी उम्मीद है कि जालंधर के लोग लोकसभा उपचुनाव जीतने में हमारी मदद करेंगे। साथ ही कहा कि चौधरी साहब की आत्मा को शांति मिले। पहली बार पंजाब में आम आदमी की सरकार आई है, एक टीचर का बेटा, जिसने बचपन में किसानी की, CM है। वो समझते हैं लोगों की परेशानियां।

जालंधर लोकसभा क्षेत्र जनवरी से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के दिल का दौरा पड़ने से निधन के बाद से खाली है। 14 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ चलने के दौरान 77 वर्षीय सांसद लुधियाना में गिर गए थे।

चौधरी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। सत्तारूढ़ AAP मार्च 2022 में 117 विधानसभा सीटों में से 92 के साथ पंजाब में सत्ता में आई थी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article