देश

12 दिन बाद दुनिया देखेगी आदित्य एल-1 का करिश्मा, इसरो ने कर ली बड़ी प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 08:30 AM IST

Aditya L1 Mission update: 6 जनवरी 2024 को आदित्य एल1 सूर्य के निकटम एल1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। इस इवेंट में 12 से 13 दिन का समय शेष बचा और इस ऐतिहासिक मौके पर इसरो की ओर से इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Image

आदित्य एल1 मिशन

Photo : BCCL

Aditya L1 Mission update: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 की तरह सूर्य मिशन की सफलता का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2024 को आदित्य एल1 सूर्य के निकटम एल1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। हालांकि, यह किस समय पहुंचेगा इसका निर्धारण अभी नहीं किया गया है।

इसरो की प्लानिंग के अनुसार, इस इवेंट में 12 से 13 दिन का समय शेष बचा और इस ऐतिहासिक मौके पर इसरो की ओर से इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। बता दें, इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। यह सूर्य के एल1 प्वाइंट तक की यात्रा तय करेगा।

पेडोल शुरू कर चुका है अपना काम

बता दें, इससे पहले दो दिसंबर को इसरो ने आदित्य एल 1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। इसरा ने बताया था कि आदित्य एल1 में लगे पेलोड आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट ने काम करना शुरू कर दिया है। इस उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापा है।आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (एसडब्ल्यूआईएस) और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (एसटीईपीएस) शामिल हैं। ये उपकरण सौर हवाओं और सूर्य की सतह के वातावरण और उससे पृथ्वी पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करेंगे।

अंतरिक्ष के मौसम को लेकर मिलेगी जानकारी

आदित्य एल1 में लगे पेलोड से इसरो को सौर हवाओं के बारे में काफी जानकारी मिली है। इस मिशन के जरिए इसरो के वैज्ञानिकों को सौर हवाएं चलने की वजह और पृथ्वी पर पड़ने वाले उनके असर के बारे में पता चलेगा। इससे अंतरिक्ष के मौसम को लेकर भी काफी जानकारी पता चल सकेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article