देश

कांग्रेस-थरूर के बीच मतभेद का नया चैप्टर, क्या CPM में शामिल होंगे तिरूवनंतपुरम के सांसद? जानें क्या कहा

रूर एक साहित्यिक उत्सव में शामिल होने के लिए दुबई गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिपोर्टें देखी हैं लेकिन विदेशी धरती पर होते हुए इस बारे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ समय से राहुल गांधी और थरूर के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

Image

कांग्रेस नेता शशि थरूर।

Photo : PTI

Shashi Tharoor: शशि थरूर और कांग्रेस के बीच समय-समय पर मतभेद सामने आते रहते हैं। अब कांग्रेस की बैठक में शामिल न होकर तिरूवनंतपुरम के सांसद ने नए राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। थरूर की हाल की दुबई यात्रा को भी कांग्रेस छोड़ने की उनकी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि थरूर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) में शामिल हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो थरूर ने कहा कि उन्होंने वे रिपोर्टें देखी हैं जिनमें कहा गया है कि दुबई में उनकी माकपा से जुड़े लोगों के साथ चर्चा हुई है। थरूर ने हालांकि, इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

साहित्यिक उत्सव में शामिल होने के लिए दुबई गए थे

दरअसल, थरूर एक साहित्यिक उत्सव में शामिल होने के लिए दुबई गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने रिपोर्टें देखी हैं लेकिन विदेशी धरती पर होते हुए इस बारे में कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ समय से राहुल गांधी और थरूर के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। खास तौर से कोच्चि में हाल ही में हुए कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने थरूर को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। यही नहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता भी उन्हें लगातार नजरंदाज करते आ रहे हैं। इन घटनाओं के बाद मीडिया में ऐसी अटकलें लगने लगीं कि थरूर दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बैठक से पहले नदारद रहे थरूर

बजट सत्र से पहले सोनिया गांधी के घर पर कांग्रेस की अहम बैठक हुई लेकिन थरूर इसमें भी नहीं पहुंचे। इस बैठक में 28 जनवरी से शुरू हो रहे संसद में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए। इन नेताओं में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी भी शामिल हैं. लेकिन शशि थरूर नजर नहीं आए।

केरल कांग्रेस के नेताओं के साथ थरूर की नहीं बनती!

थरूर का केरल कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के साथ छत्तीस का आंकड़ा जगजाहिर है। के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश नेतृत्व के साथ उनकी तनातनी अक्सर खबरों में रहती है। थरूर को लगता है कि केंद्रीय नेतृत्व (हाईकमान) इस मामले में हस्तक्षेप करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है, जो परोक्ष रूप से उनके विरोधियों का समर्थन है।

माकपा के सचिव ने क्या कहा

थरूर के माकपा में शामिल होने की लग रही अटकलों पर पार्टी के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने सोमवार को कहा कि थरूर कांग्रेस के अब भी बड़े नेता हैं लेकिन वह पार्टी लाइन से हटकर भाजपा और पीएम मोदी की तारीफ करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि माकपा में उनके शामिल होने वाली अटकलें प्रासंगिक हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?