देश

IRCTC Land Scam: लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं? 5 अगस्त तक टला फैसला

IRCTC Land Scam: आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं? इसका फैसला 5 अगस्त तक टल गया। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई के मामले में आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा।

Image

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

Photo : ANI

IRCTC Land Scam: आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं? इसका फैसला 5 अगस्त तक टल गया। दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई के मामले में आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री रहने के दौरान IRCTC के दो होटल के रखरखाव का कांट्रेक्ट एक फर्म को देने में की गई कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और करप्शन के आरोप लगाए हैं। वहीं, तीनों की ओर से दलील दी गई है कि सीबीआई के पास इस केस में मुकदमा चलाने के लिए सबूत नहीं हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!