देश

कौन हैं ईरानी इंजीनियर रहीमाबादी? जोजिला सुरंग परियोजना में निभा रहे अहम भूमिका; बोले- टनल को खुलने में लगेंगे दो-ढाई साल

Zojila Tunnel: ईरान में आसमान से मिसाइलें बरसने के बावजूद, ईरानी इंजीनियर यूसुफ इसहाकपुर रहीमबादी उस परियोजना पर ध्यान लगाए हुए हैं जो लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों को साल भर जोड़े रखेगी।

Image

जोजिला सुरंग

Photo : AP

Zojila Tunnel: ईरान में आसमान से मिसाइलें बरसने के बावजूद, ईरानी इंजीनियर यूसुफ इसहाकपुर रहीमबादी उस परियोजना पर ध्यान लगाए हुए हैं जो लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों को साल भर जोड़े रखेगी। अपने देश में जारी संघर्ष से हजारों मील दूर भारत में जोजिला सुरंग के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हुए रहीमाबादी को बेहद कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी और दुर्गम रास्तों का सामना करना पड़ता है।

कौन हैं यूसुफ रहीमाबादी?

रहीमाबादी का भारत से विशेष जुड़ाव है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत में ही की और फिर यहीं शादी भी की। यही वजह है कि वह भारत को अपना "दूसरा घर" मानते हैं। जोजिला सुरंग परियोजना में उनकी मुख्य जिम्मेदारी निर्माण कार्य की निगरानी और डिजाइन नियंत्रण की है। जब मंगलवार को महत्वाकांक्षी जोजिला सुरंग परियोजना में एक बड़ी कामयाबी मिली, तो वह खुशी और गर्व से भर गए और उन्होंने इस उपलब्धि को ''बहुत बड़ा मील का पत्थर'' बताया।

जोजिला सुरंग परियोजना के मौजूदा अथॉरिटी इंजीनियर रहीमाबादी ने कहा कि इतनी शानदार परियोजना पर काम करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, ''मैं ईरान से हूं। मैं जोजिला परियोजना पर काम कर रहा हूं। इस परियोजना पर काम करना बहुत सम्मान की बात है। यह एक शानदार परियोजना है और देश के लिए गर्व की बात है।''

कब तक खुलेगी जोजिला सुरंग?

रहीमाबादी ने कहा, ''कई चुनौतियां थीं, लेकिन हमने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। बाकी काम पूरा करने और सुरंग को जनता के लिए खोलने में अभी 2 से 2.5 साल और लगेंगे।'' उन्होंने कहा, ''यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सुरंग है। यह कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी देगी। आपातकालीन स्थिति में रक्षा बल इस सुरंग का इस्तेमाल कर सकेंगे।''

zojila tunnel

जोजिला सुरंग

ईरानी इंजीनियर इस परियोजना की निगरानी कर रही संयुक्त उद्यम कंपनी इंटरकॉन्टिनेंटल कंसल्टेंट्स एंड टेक्नोक्रैट्स प्राइवेट लिमिटेड (ICT) और अनाडजीवाला इंफ्रा एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड (AIAPL) की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। सुरंग का निर्माण हैदराबाद स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) द्वारा किया जा रहा है।

रहीमाबादी इस महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का एक अहम चेहरा रहे हैं। उन्होंने कई महीनों तक परियोजना की निगरानी की और इसके विभिन्न चरणों का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में तापमान माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां का भूभाग बेहद कठिन है और अक्सर सड़कें बंद रहती हैं। भारी बर्फबारी के कारण जोजिला दर्रा लंबे समय तक कट जाता है। ऐसे हालात में 1.15 करोड़ मानव-घंटों का काम पूरा करना कोई मामूली बात नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में 'ब्रेक मानसून', लेकिन इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बादल, जानिए देशभर का हाल

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में 'ब्रेक मानसून', लेकिन इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बादल, जानिए देशभर का हाल

आज की ताजा खबर, 14 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: US-ईरान एक दूसरे पर कर रहे हमले, E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का नया बयान...मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम के आयोजकों ने राहुल गांधी और खड़गे से कहा- माफी मांगो

आज की ताजा खबर, 14 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: US-ईरान एक दूसरे पर कर रहे हमले, E20 पेट्रोल पर नितिन गडकरी का नया बयान...मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम के आयोजकों ने राहुल गांधी और खड़गे से कहा- माफी मांगो

रामभक्त, अनुभवी प्रशासक को मिलेगी राम मंदिर की कमान, 3 सदस्यीय चयन समिति करेगी CEO की नियुक्ति

रामभक्त, अनुभवी प्रशासक को मिलेगी राम मंदिर की कमान, 3 सदस्यीय चयन समिति करेगी CEO की नियुक्ति

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा-पासपोर्ट समुद्र के रास्ते घुसा था भारत, पूछताछ में खुला खतरनाक राज

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, बिना वीजा-पासपोर्ट समुद्र के रास्ते घुसा था भारत, पूछताछ में खुला खतरनाक राज

वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, गृह राज्यों के लिए किए गए रवाना

वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, गृह राज्यों के लिए किए गए रवाना